{"_id":"622b89710a20a70695c1b82c7aea8cdf","slug":"sdm-inspection-in-abdullaganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण करने अब्दुल्लागंज पहुंचे एसडीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निरीक्षण करने अब्दुल्लागंज पहुंचे एसडीएम
उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 03 Jan 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक संप्रदाय के धार्मिक कार्यक्रम को लेकर नई परंपरा की शिकायत पर एसडीएम सदर प्रदीप कुमार और कोतवाल ने अब्दुल्लागंज पहुंचकर सच्चाई का पता लगाया। शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर ही एसडीएम पहुंचे थे।
पूर्व प्रधान रवेंद्र सक्सेना समेत कई ग्रामीणों ने गत दिवस डीएम से भेंट कर उन्हें बताया था कि गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर नई परंपरा डालने का प्रयास किया जाएगा। डीएम ने एसडीएम प्रदीप कुमार को सच्चाई का पता लगाने को निर्देशित किया था। शनिवार दोपहर में अब्दुल्लागंज पहुंचे एसडीएम ने दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी हासिल की।
दोनों पक्ष के ग्रामीणों से यह भी कहा गया कि वह किसी तरह की नई परंपरा डालकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करें। कोतवाल रामसूरत यादव ने बताया कि अब तक जिस तरह के धार्मिक आयोजन होते रहे हैं, वहीं होंगे। किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी माहौल पर नजर रखे है।