फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scribe drunk Has clashed with soldiers

शराब के नशे में मुंशी  से भिड़ गया सिपाही

Tue, 29 Mar 2016 12:11 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर दोनों में हुई हाथापाई
मूसाझाग थाने का मामला, एसओ ने कराया शांत 

 पुलिस विभाग में अनुशासन अहम माना जाता है, लेकिन यहां बार-बार अनुशासनहीनता हो रही है। ताजा मामला मूसाझाग थाने का है। थाने का सिपाही शराब के नशे में मुंशी से ही भिड़ गया। दोनों में हाथापाई भी हुई। बाद में एसओ ने मामले को रफा-दफा कर दिया। एक सप्ताह के भीतर वर्दी में गुंडागर्दी का यह दूसरा मामला है। शुक्रवार को उघैती थाने में तीन सिपाहियों ने थाने के मुंशी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। 
मामला रविवार रात का है। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। मूसाझाग थाने का एक सिपाही इसी हलके में तैनात है। घायल पक्ष को लेकर सिपाही थाने पहुंचा और उसकी रिपोर्ट लिखने के लिए मुंशी रामगोपाल वर्मा से कहा। मुंशी ने कुछ काम निपटाने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। इस पर सिपाही भड़क गया और मुंशी रामगोपाल से भिड़ गया। दोनों में हाथापाई भी हुई। मुंशी रामगोपाल वर्मा का कहना है कि सिपाही नशे में था। उसको डांट कर थाने से भगा दिया था। हालांकि एसओ रामनरेश माथुर पूरे मामले को झुठला रहे हैं। बता दें कि 25 मार्च को उघैती थाने में भी तीन सिपाहियों ने मुंशी को जमकर पीटा था। बाद में आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था। हालांकि, अब तक मूसाझाग मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन

-------
ऐसा कोई मामला जानकारी में नहीं है। इस बारे में एसओ से बात की जाएगी। जानकारी जुटाने के बाद अनुशासनहीनता करने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed