{"_id":"5d4fec98ec7710db3e38e25e2d79f815","slug":"sarwan-massacre-openly-roaming-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनरेश हत्याकांड: खुलेआम घूम रहे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनरेश हत्याकांड: खुलेआम घूम रहे आरोपी
badaun
Updated Mon, 15 Jun 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
रामनरेश यादव हत्याकांड में उसहैत पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहंी कर पाई है। वहीं हत्यारोपी खुलेआम घूमकर मृतक के परिवार वालों को धमका रहे हैं। मृतक के भाई ने कहा है कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो वह और किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 28 मई को उसहैत क्षेत्र के गांव उघौली में शाहजहांपुर परौर क्षेत्र के गांव कछिया निवासी रामनरेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी उनको घर से बुलाकर लाए थे। इस मामले में एक आरोपी अगरपाल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया था। शेष चार नामजद आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं। मृतक के भाई रामसतीश यादव ने एसएसपी से लेकर मुख्यमंत्री तक को फैक्स भेजकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है।
विज्ञापन
भाई ने आरोप लगाया कि आरोपी उनके परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। वहीं पुलिस भी उनको धमका रही है। पुलिस आरोपियों को पनाह दे रही है। यादव ने एसएसपी से मांग की है कि इस मामले में हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन