फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sakki husband killed his wife by strangling

शक्की पति ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला  

Wed, 12 Apr 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं Updated Wed, 12 Apr 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के चरित्र पर शक करने वाले पति ने मंगलवार को उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे शौचालय में बंद कर फरार हो गया। मृतक इन दिनों अपने मायके गांव झुकसा में रह रही थी। उसके भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। मृतक सुनीता (30) का विवाह बरेली जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बिछुरैया में रघुवीर पुत्र बलवीर के साथ लगभग 12-13 साल पहले हुआ था। उनके चार बच्चे हैं। सुनीता के मायके वालों के मुताबिक रघुवीर सुनीता पर शक करता था। इसके चलते अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इससे वह बेहद परेशान रहती थी। कई बार समझाने पर भी रघुवीर का शक दूर नहीं हुआ। कुछ दिन पहले दिल्ली में रहने वाली सुनीता की बहन सुमन ने उसके बच्चों के लिए कपड़े बनवाकर भिजवाए थे। इस पर भी रघुवीर ने सुनीता को भलाबुरा कहा और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद सुनीता अपने मायके झुकसा में आ गई थी। दो-तीन दिन पहले रघुवीर भी यहां आ गया और तब से रुका हुआ था। सुनीता के भाई संतोष की ओर से दातागंज थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को सुबह सुनीता शौच को गई। सारे परिजन सोये हुए थे। इसी बीच रघुवीर ने उसको पकड़ लिया और उसका गला घोंटने के बाद शौचालय में ही सुनीता को बंद करके फरार हो गया। परिवार वाले उठे तो उन्हें सुनीता मृत मिली। उसके गले पर निशान थे। इसके बाद सूचना दातागंज थाना पुलिस को दी गई। मामले में दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुनीता के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुनीता के भाई संतोष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रघुवीर के खिलाफ गला घोंटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी रघुवीर की तलाश हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवेचना शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed