फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sajni communal tension, off the market

सैजनी में सांप्रदायिक तनाव, बाजार बंद

Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन घंटे बंद रहा बाजार, कई थानों की पुलिस लगी
एक पक्ष ने कर दी थी दूसरे पक्ष के लोगों की पिटाई

 मूसाझाग थाने के सैजनी गांव में मारपीट को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच सांप्रदायिक टकराव हो गया। पुलिस-प्रशासन ने वक्त रहते स्थिति पर काबू पा लिया। टकराव के बाद गांव के बाजार बंद हो गए। पांच थानों की पुलिस और पीएसी के साथ एसडीएम ओपी तिवारी, सीओ सिटी एके पांडेय, सीओ दातागंज श्योराज सिंह कई घंटे तक गांव में जमे रहे। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन का दावा है कि स्थिति पूरी तरह से शांत है। अब गांव में तनाव की कोई बात नहीं है।
सैजनी निवासी गिरीश लाला की बहन कुसुमा देवी के पति की मौत हो चुकी है। कुसुमा ने गांव के ही नन्हे से करीब एक महीने पहले मकान का बैनामा कराया था। शनिवार को नन्हे मकान खाली कर रहा था। पड़ोस में ही नन्हे के भाई सत्यवीर का घर है। नन्हे ने कुछ सामान सत्यवीर के घर के सामने रख दिया। सत्यवीर ने इसका विरोध किया। इसी बात पर गिरीश का सत्यवीर से विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। यहां से कुछ ही दूर पर अलाउद्दीन का घर है। गिरीश और सत्यवीर के बीच मारपीट के दौरान अलाउद्दीन 10-12 लोगों के साथ पहुंच गया और गिरीश, नन्हे, सत्यवीर को पीट दिया। इसको लेकर गांव का दूसरा पक्ष अलाउद्दीन के खिलाफ लामबंद हो गया। दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई। बाजार भी बंद हो गया। खबर मिलने पर मूसाझाग के साथ दातागंज, हजरतपुर, अलापुर, उसावां थानों से फोर्स के साथ पीएसी को भी बुला लिया गया। एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी, सीओ श्योराज सिंह और सीओ सिटी एके पांडेय भी पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर किसी तरह से शांत किया। अधिकारियों ने दबंगई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। गांव में स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। 
विज्ञापन

----
सैजनी में स्थिति पूरी तरह से शांत है। तनाव की कोई बात नहीं है। दबंगई करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओपी तिवारी, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed