{"_id":"587b88724f1c1b3b13efe0e3","slug":"roadways-bus-and-eight-injured-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में आठ लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में आठ लोग घायल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर फैजगंज बेहटा में हादसा
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर फैजगंज बेहटा में ट्रक और बस की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। इनमें तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी मामूली घायल घटना स्थल से ही अपने घरों को चले गए।
दिल्ली से सवारियां लेकर रोडवेज की एक बस बदायूं आ रही थी। रविवार सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बस रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार आठ लोग घायल हो गए। कादरचौक थाने के गांव रमजानपुर निवासी अजीम (18) पुत्र अमीर और अलापुर थाने के गांव उपरैला निवासी रामपाल (45) पुत्र रामप्रसाद समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी के मामूली घायल घटना स्थल से ही दूसरे वाहनों से अपने घरों को चले गए। बस को पुलिस ने थाने में खड़ा करा लिया है।