{"_id":"9da8061df94474502f85068bb9dd30c5","slug":"reversing-trolley-woman-s-death-one-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, एक घायल
दबतोरी।
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गई। मृतका के परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। घायल को चंदौसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार रात चंदौसी रोड पर हुआ।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजौरी के कुबेर सिंह के बेटे अजय की 10 जून को बारात जानी है। अजय की ननिहाल चंदौसी के भेतरी गांव में है। बुधवार को कुबेर सिंह के परिवार की महिलाएं गांव के ही राजेंद्र सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली से अजय की ननिहाल में भात मांगने गई थीं। इनके साथ राजेंद्र की पत्नी सन्नो (42) भी गई थीं। यह लोग रात में वहां से लौट रहे थे। ट्रैक्टर राजेंद्र सिंह चला रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। सन्नो इसके नीचे दब गईं। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे में राजेंद्र की पत्नी शीला गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद सन्नो के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
----
पुलिस जीप की टक्कर से घायल किशोर की मौत
बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
दातागंज। पुलिस जीप की टक्कर से घायल हुए किशोर की इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई। देर शाम उसका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव डोलापुर निवासी वीर सिंह (16) पुत्र श्यामपाल और राजेश (17) पुत्र रघुनाथ मंगलवार शाम कुछ सामान खरीदने बाइक से डहरपुर आ रहे थे। डोलापुर मोड़ पर उनकी बाइक को दातागंज कोतवाली की जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। वीर सिंह को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह वीर सिंह की मौत हो गई।