फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Retired engineer will interrogate former IPS officer in murder case

रिटायर्ड इंजीनियर दंपति हत्याकांड में पूर्व आईपीएस से पूछताछ करेगी सीबीआई          

Tue, 04 Jul 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 04 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Retired engineer will interrogate former IPS officer in murder case
सीबीआई - फोटो : Getty
एनकाउंटर में मारे गए थे दंपति के पुत्र मुकुल गुप्ता
विज्ञापन

फर्जी एनकाउंटर का था आरोप, माता-पिता कर रहे थे पैरवी             
सीबीआई ने एनकाउंटर में शामिल पुलिस कर्मियों की भी लिस्ट तैयार की            

शहर के चर्चित रिटायर्ड इंजीनियर दंपति मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई आईपीएस जे रविंद्र गौड़ और उन सभी पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ करेगी, जो गुप्ता दंपति के बेटे मुकुल गुप्ता के एनकाउंटर में शामिल थे। सीबीआई के विशेष अपराध शाखा की टीम जल्द ही एक बार फिर से बदायूं आएगी। मामले में अब तक सभी पक्षों से पूछताछ हो चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस क्लू न मिलने की वजह से जांच एजेंसी का ध्यान अब मुकुल गुप्ता एनकाउंटर पर है। इस एनकाउंटर पर फर्जी होने का आरोप भी लगा है।             
शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी सन्नो गुप्ता (70) के शव आठ अप्रैल 2015 की रात घर की रसोई में मिले थे। दंपति की नृशंस हत्या की गई थी। इस पेचीदा मर्डर मिस्ट्री को जब पुलिस नहीं सुलझा सकी तो सितंबर 2016 में जांच सीबीआई को दे दी गई। मामले में जांच विशेष अपराध शाखा के डिप्टी एसपी वी दीक्षित कर रहे हैं। जांच एजेंसी की टीम कई बार घटना स्थल का मुआयना करने के साथ सभी पक्षों से पूछताछ कर चुकी है। अब तक विजेंद्र गुप्ता के बेटे मुकुल गुप्ता के फर्जी एनकाउंटर में शामिल पुलिस कर्मियों से पूछताछ नहीं की गई है। मामले में जांच कर रहे सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के डिप्टी एसपी वी दीक्षित की मानें तो अब आईपीएस जे रविंद्र गौड़ समेत उन सभी पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी, जो मुकुल गुप्ता एनकाउंटर में शामिल थे। इसके आधार पर मामले में कोई ठोस क्लू मिलने की उम्मीद है।             
विज्ञापन

दरअसल, रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता के दवा व्यापारी बेटे मुकुल गुप्ता की पुलिस ने बरेली में 30 जून 2007 को फर्जी एनकाउंटर में बैंक लुटेरा बताते हुए हत्या कर दी थी। इस मामले में विजेंद्र गुप्ता ने ट्रेनी आईपीएस जे. रविंद्र गौड़, एसआई विकास सक्सेना, डीके शर्मा, मूला सिंह, कांस्टेबल कालीचरन, गौरी शंकर, ब्रजेंद्र शर्मा और अनिल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए विजेंद्र गुप्ता शिद्दत से पैरवी कर रहे थे। मुकुल गुप्ता मामले में भी जांच सीबीआई कर रही थी। सरकार ने जे. रविंद्र गौड़ के खिलाफ केस चलाने की अनुमति नहीं दी। इस पर सीबीआई को अधूरी चार्जशीट दाखिल करनी पड़ी। आईपीएस जे रविंद्र गौड़ के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग को लेकर विजेंद्र गुप्ता हाईकोर्ट पहुंच गए। इसी दौरान अप्रैल 2016 में विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी सन्नो गुप्ता की नृशंस हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed