फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Report on inspector Demanded to

दरोगा पर रिपोर्ट दर्ज  कराने की मांग उठी

Sun, 18 Sep 2016 11:58 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
दबंगई दिखाकर अभद्रता और उगाही करने का आरोप 
क्षत्रिय महासभा ने दी 26 को चक्का जाम की चेतावनी

 उझानी कोतवाली में तैनात दरोगा अशोक यादव द्वारा क्षत्रिय समाज के व्यक्ति पर ज्यादती करने के मामले में अब क्षत्रिय महासभा ने मोर्चा संभाल लिया है। महासभा के पदाधिकारियों प्रेस वार्ता करके आगाह कर दिया कि यदि दरोगा अशोक यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो 26 सितंबर को क्षत्रिय समाज उझानी में चक्का जाम कर देगा। 

क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर के नन्हे उर्फ प्रदीप को उसकी मां के दसवां संस्कार में पहुंचकर आरोपी दरोगा ने मारपीट की। परिवार और रिश्तेदारों के साथ अभद्रता भी की। कहा कि आरोपी दरोगा पहले भी कई बेकसूरों के साथ मारपीट कर चुका है। हरि प्रताप सिंह राठोड़ ने कहा कि आरोपी दरोगा पीड़ितों पर समझौते का दबाव बना रहा है। मना करने पर धमकी भी दे चुका है। इसलिए दरोगा पर कार्रवाई करने के बाद मामले की जांच कराकर उस पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। इस मौके पर आरपी सिंह भदौरिया, सुरेश पाल सिंह चौहान, धनपाल सिंह, ओमकार सिंह तोमर, श्याम सिंह, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed