{"_id":"5741ca444f1c1bb615690921","slug":"registry-office-on-fire-damage-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री कार्यालय में आग लगी, लाखों की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजिस्ट्री कार्यालय में आग लगी, लाखों की क्षति
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकार्ड रूम में आग पहुंचने से पहले पाया गया काबू
फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया आग पर काबू
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रविवार सुबह शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि रिकार्ड रूम तक पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। धुआं घुटने की वजह से यहां का सर्वेश नाम का चौकीदार बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रजिस्ट्री कार्यालय में रविवार सुबह करीब नौ बजे शार्ट सर्किट हो गया। शार्ट सर्किट से परिसर में पड़े तखत, फर्नीचर आदि धू-धूकर जलने लगा। तमाम प्रलेखकों के रिकार्ड भी राख हो गए। खबर मिलने के करीब 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पास ही रिकार्ड रूम है। अगर आग रिकार्ड रूम और मुख्य भवन तक पहुंच जाती, तो भारी नुकसान हो सकता था। अग्निकांड की सूचना पर तमाम प्रलेखक भी पहुंच गए। इस दौरान यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सरकारी दफ्तरों में नहीं आग से निपटने के इंतजाम
बदायूं। पिछले दिनों मंडी समिति में हुए अग्निकांड से ही साफ हो गया था कि सरकारी परिसरों और दफ्तरों में आग पर काबू पाने के कोई इंतजाम नहीं है। मंडी परिसर में आग लगने से 27 दुकानें जल गई थीं। इसके बाद भी सबक नहीं लिया गया। रजिस्ट्री परिसर में भी आग पर काबू पाने के कोई बंदोबस्त नहीं हैं। अब देखना है कि एक पखवाड़े में दूसरी बार हुए अग्निकांड से अफसर सबक लेते हैं या नहीं।