फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employee accused of embezzlement hangs himself

Yamuna Nagar News: गबन के आरोप से आहत कर्मचारी ने लगाया फंदा

Sat, 10 Oct 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Employee accused of embezzlement hangs himself
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर बागर में शराब के ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी गांव भवानीपुर निवासी विक्रम सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक मनोज कुमार की ओर से 95 हजार रुपये के गबन का आरोप लगाए जाने और वेतन नहीं देने से आहत होकर विक्रम ने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पत्नी रीना देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति करीब 12 साल तक मनोज कुमार के कपालमोचन स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में काम करता था। करीब तीन महीने पहले विक्रम ने बताया था कि मालिक ने वेतन देने के बजाय उस पर 95 हजार रुपये के गबन का आरोप लगा दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी और मलिकपुर बागर स्थित शराब के ठेके पर काम करने लगा। आरोप है कि इसके बाद भी उसे परेशान किया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर कहा, बच्चों का ख्याल रखना
रीना के अनुसार नौ अक्तूबर की सुबह विक्रम ने फोन कर कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है और वह आत्महत्या कर रहा है। इसके बाद वह देवर के साथ ठेके पर पहुंची, जहां विक्रम फंदे पर लटका मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक के कपड़ों से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने मनोज कुमार को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed