{"_id":"0e7f708e48ec5271de7af237d3e48c4c","slug":"rape-supplementary-awaiting-confirmation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की पुष्टि के लिए सप्लीमेंट्री का इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप की पुष्टि के लिए सप्लीमेंट्री का इंतजार
badaun
Updated Mon, 04 May 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की पुष्टि के लिए अब पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट की सप्लीमेंट्री का इंतजार है। मेडिकल में प्रथम दृष्टया गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी की स्लाइड बनाकर पैथोलॉजी भेजी गई है। इधर, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
अलापुर के एक गांव में शनिवार रात 14 साल की दलित किशोरी शौच को खेत पर गई थी। किशोरी ने आरोप लगाया था कि गांव के ही आनंद और पुजारी उसको पकड़ कर मक्का के खेत में ले गए। वहां उसके साथ रेप किया। रविवार को पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को किशोरी का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल में प्रथम दृष्टया गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। किशोर के शरीर पर कोई निशान नहीं हैं। उसकी स्लाइड बनाकर जांच के लिए जिला अस्पताल की पैथोलॉजी भेजी गई है। पुलिस को अब स्लाइड और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट का इंतजार है। एसओ जीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार नहीं
बदायूं। चार दिन पहले उसावां थाने के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ रेप हुआ था। आरोपी बबलू को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सोमवार को उसावां थाने के नवागत एसओ राजेश तिवारी ने जिला महिला अस्पताल पहुंच कर बच्ची का हाल जाना और परिवार वालों से बात की। उन्होंने कहा कि आरोपी बबलू को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन