फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rape attempt on minor foiled

घर में घुसकर 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 10 Sep 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sun, 10 Sep 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
Rape attempt on minor foiled
बच्ची के द्वारा बनाई गई पेंटिंग - फोटो : mirror

पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चीखने पर घरवाले जागे इससे पहले आरोपी फरार हो गया लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज की है। कुवरगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली 10 वर्षीय एक बच्ची और उसकी मां शनिवार रात घर के अलग-अलग कमरे में चारपाई पर सो रही थीं। आरोप है कि रात करीब एक बजे उनके पड़ोस में रहने वाला जसवीर दीवार कूदकर घर में घुसा और चारपाई पर बच्ची को दबोचकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। इससे घबराई बच्ची चीखने लगी, तभी उसकी मां की आंख खुल गई। वह जसवीर को पकड़ पाती इससे पहले वह भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। रविवार सुबह परिवारीजन बच्ची को लेकर कुंवरगांव थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कुवरगांव एसओ धर्मेंद्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी जसवीर को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed