{"_id":"5873d18a4f1c1b1729ba9083","slug":"ram-a-vehicle-the-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से छात्र की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से छात्र की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कॉलेज गेट के पास सोमवार सुबह हुआ हादसा
कासगंज में सोरों के गांव दीपपुर का निवासी था शिवम सोलंकी
हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज के साइकिल सवार छात्र शिवम सोलंकी को कॉलेज गेट के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया और भाग गया। छात्र को नाजुक हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने इलाज को बरेली रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में छात्र की मौत हो गई। कॉलेज में शोकसभा कर अवकाश घोषित कर दिया गया।
हादसा सोमवार सुबह में करीब 10 बजे हुआ। कासगंज जिले में सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी धीर सिंह का 17 वर्षीय बेटा शिवम सोलंकी हरबिलास गोयल इंटर कॉलेज में कक्षा-12 एग्रीकल्चर का छात्र था। वह नाना के घर रहकर पढ़ाई करता था। कॉलेज जाने के लिए शिवम साइकिल से निकला। कॉलेज गेट के पास ही उसे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे की भनक लगते ही कॉलेज के शिक्षकों के साथ कई छात्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। डॉक्टर ने शिवम की हालत गंभीर बताते हुए बरेली रेफर कर दिया। प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने बताया कि शिवम की इलाज के लिए बरेली ले जाते वक्त करगैना के पास रास्ते में मौत हो गई। शव उसके नाना के घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। दीपपुर से मृतक के घरवाले भी रोते-बिलखते आ गए। शिवम मेधावी छात्र था। उसे पिछले दिनों ही कॉलेज में छात्रों का हेड बनाया गया था। शिवम की मौत से कॉलेज में पूरे दिन शोक का माहौल रहा। प्रधानाचार्य की मौजूदगी में शोकसभा कर उसे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया। छात्र को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लग सकता है।