फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raksha Bandhan in Islamnagar Teenager on rape

इस्लामनगर में रक्षाबंधन  पर किशोरी से गैंगरेप

Sat, 20 Aug 2016 12:01 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन लोगों ने की दरिंदगी, आंखों और मुंह में भर दी मिट्टी  
घास काटने के दौरान दबोचा, गन्ने के खेत में खींच ले गए
बेहोशी की हालत में पड़ी मिली, कई जगह चोट-खरोंच के निशान 

थाना क्षेत्र के एक गांव में रक्षाबंधन के दिन तीन लोगों ने घास काट रही किशोरी को दबोच लिया। उसे खींच कर गन्ने के खेत में ले गए और गैंगरेप किया। दरिंदों ने किशोरी के मुहं और आंखों में मिट्टी भर दी। रात को बेहोशी हालत में वह गन्ने के खेत में मिली। रात में ही घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। यहां से पीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुहं पर ढाटा बांधे तीन आरोपियों में एक का नाम बताने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। एसएसपी सुनील कुमार ने मौका मुआयना कर अन्य दो आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। 
गुरुवार को दोपहर में अपने दो भाइयों को राखी बांधने के बाद चौदह साल की किशोरी घास काटने के लिए खेत पर चली गई। वह गांव से करीब दो सौ मीटर दूरी पर स्थित गन्ने के खेत के पास घास काट रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर ढाटा बांधकर आए तीन युवकों ने उसे पीछे से दबोच लिया। मुहं,आंख में मिट्टी डाल दी और गन्ने के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ रेप किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। शाम तक लड़की घर नहीं आई तो उसकी तलाश की गई। रात करीब आठ बजे किशोरी खेत में बेहोश मिली। परिवारीजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, तब जाकर उसे होश आया। उसने दरिंदगी की दास्तान बयां की तो घरवालों के होश उड़ गए। किशोरी के शरीर पर खरोंच और चोट के निशान थे।
विज्ञापन

 किशोरी का कहना है कि एक आरोपी का कपड़ा खुलने पर उसने उसे पहचान लिया। लड़की के पिता ने शुक्रवार सुबह तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एक आरोपी दिनेश यादव का नाम भी बताया, तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी किशोरी से उम्र में दोगुना है। उसकी शादीशुदा हो चुकी है। वह दो बच्चों का बाप भी है। वह उसी गांव में रहता है। एसएसपी सुनील सक्सेना, सीओ बिल्सी हृदयानंद और एसओ सीपी सिंह ने मौका मुआयना किया। जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी का मेडिकल शुक्रवार शाम को कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मैंने मौका मुआयना किया है। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद एक आरोपी दिनेश को पकड़ लिया गया है। बाकी की तफ्तीश में स्पष्ट हो जाएगा। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
-सुनील कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed