{"_id":"575b00074f1c1b23379c6777","slug":"rakesh-seek-stf-camp-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश की तलाश के लिए एसटीएफ का बदायूं में डेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राकेश की तलाश के लिए एसटीएफ का बदायूं में डेरा
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
jawahar bagh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- बदायूं पुलिस को नहीं दी गई अधिकारिक जानकारी
- जवाहर बाग कांड में आरोपी है बदायूं का राकेश गुप्ता
मथुरा के जवाहर बाग कांड में आरोपी राकेश गुप्ता की तलाश में मथुरा पुलिस और एसटीएफ ने बदायूं में डेरा जमा लिया है। बरेली में उसकी लोकेशन मिलने पर वहां भी छापामारी की गई है। अब तक वह हत्थे नहीं चढ़ा है। इस बारे में मथुरा पुलिस ने बदायूं पुलिस को कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसकी पुष्टि एसएसपी मथुरा बबलू कुमार ने की। मथुरा के जवाहर बाग में कथित सत्याग्रहियों और पुलिस के बीच हिंसा के दौरान एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार शहीद हो गए थे। 25 अन्य लोग भी मारे गए थे। मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव की लाश भी बरामद हो गई थी। रामवृक्ष का सबसे करीबी बदायूं के थाना हजरतपुर के गांव गढ़िया शाहपुर निवासी राकेश गुप्ता अब तक फरार चल रहा है। उसकी तलाश को कई टीमें लगाई गई हैं। एसएसपी मथुरा बबलू कुमार ने बताया कि राकेश गुप्ता की गिरफ्तारी को एसटीएफ के साथ मथुरा पुलिस की एक टीम बदायूं में जमी हुई है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। इस संबंध में बदायूं पुलिस के पास कोई आधिकारिक सूचना न होने के बारे में उन्होंने बताया कि पूरे मामले की मॉनीटरिंग डीजीपी स्तर से चल रही है।