{"_id":"577567a44f1c1b792979a820","slug":"rakesh-anil-showed-sbjbag","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश ने अनिल को दिखाए थे सब्जबाग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राकेश ने अनिल को दिखाए थे सब्जबाग
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरबाग कांड
पूर्व प्रधान बेवजह हो गया पुलिस का शिकार
मथुरा के जवाहर बाग कांड में फंसे दुबरी गांव के पूर्व प्रधान दुर्वेश शर्मा का भाई अनिल शर्मा सब्जबाग देखकर राकेश गुप्ता के संपर्क में आ गया था। राकेश की गिरफ्तारी के बाद पिछले सप्ताह मथुरा पुलिस ने दुर्वेश और अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया था। दुर्वेश का रिवाल्वर और अनिल की रायफल भी पुलिसे ले गई। दोनों को पुलिस ने मथुरा जेल भेज दिया गया है।
दुबरी के पूर्व प्रधान दुर्गेश शर्मा के पिता ओमपाल शर्मा रिटायर्ड प्रधानाचार्य हैं। राकेश गुप्ता का पैतृक गांव हजरतपुर थाने का गढ़िया शाहपुर है। दुबरी गांव में करीब में ही है। राकेश गुप्ता दुबरी के अनिल शर्मा को 15 हजार रुपये महीने पर नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ मथुरा ले गया था। अनिल का यही कदम पूरे परिवार के लिए मुसीबत बन गया। मथुरा कांड में अनिल और दुर्वेश भी फंस गए। दुर्वेश की पत्नी ने 22 जून को ही उच्च अधिकारियों को फैक्स कर पूरे मामले से अवगत करा दिया था। गौर करने वाली बात यह है कि मथुरा पुलिस दुर्वेश और अनिल को दुबरी गांव से उठा कर ले गई थी, लेकिन इनकी गिरफ्तारी मथुरा से होना दिखाई गई है।