फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Radha was the death of sickness

बीमारी से हुई थी राधा की मौत

Sun, 22 Jan 2017 11:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम
 दहेज के लिए प्रताड़ित राधा की मौत के मामले में रविवार को पुलिस के सामने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी लाखन ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी राधा को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया था। पति समेत उसके घरवाले दहेज में 50 हजार रुपये के लिए राधा को मारते-पीटते थे। पिटाई से घायल राधा का अलीगढ़ में इलाज चला था। इलाज के दौरान ही शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृत राधा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भी कराया। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के घरवालों को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की असलियत से अवगत करा दिया है। मृतका के घरवालों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान भी आरोपी पति समेत उसके परिवार के लोग नहीं पहुंचे। इधर, मृतका के पिता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी आया हो लेकिन सच तो यही है कि पति समेत ससुराल वालों ने राधा को कई बार प्रताड़ित किया था। यह बात राधा ने ही उसे बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed