{"_id":"593597974f1c1b901c9c7f94","slug":"raamaganga-mein-doobee-kishoree-kee-laash-doosare-din-milee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांटने से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की डांटने से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो /बदायूं
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के डांटने से नाराज एक किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कदरचौक थाना क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज निवासी 17 वर्षीय आमोद सोमवार सुबह खेत पर जाने को कहकर घर से निकला था। उसके घर लौटने तक खाना नहीं बना था। आमोद ने खाने के बारे में पूछा तो मां ने कहा कि कुछ देर लगेगी। इसी बात पर आमोद नाराज हो गया। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इससे नाराज हुआ आमोद बिना खाना खाए ही दुबारा खेत पर चला गया। वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो छोटा भाई उसे देखने खेत पर गया। वहां आमोद का शव पेड़ पर लटका हुआ था। इसके बाद मौके पर परिवार और गांव के लोग पहुंच गए और शव को उतारा गया। आमोद की मौत का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ कादरचौक बीपी सिंह ने भी इस बारे में कोई सूचना होने से इंकार किया है।
विज्ञापन