फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   qualis caught with meat

गोवंशीय पशुओं के मांस से भरी क्वालिस पकड़ी

Thu, 01 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 01 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
qualis caught with meat
गोवंशीय पशुओं के मांस से भरी क्वालिस पकड़ी
जिले में गोवंशीय पशुओं और वध पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा। गुरुवार को बिसौली पुलिस ने चंदौसी रोड पर गोवंशीय पशुओं के मांस से भरी क्वायलिस गाड़ी पकड़ ली। पुलिस को देखकर मांस तस्कर भाग निकले। गाड़ी को कब्जे में लेने के बाद अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर इंस्पेक्टर बिसौली लोकेंद्र पाल सिंह को मुखबिर से खबर मिली कि एक क्वालिस गाड़ी में गोवंशीय पशुओं का मांस भरकर चंदौसी को ओर ले जाया जा रहा है। खबर मिलने के बाद पुलिस ने हाईवे पर गश्त बढ़ा दी। चंदौसी रोड पर बदायूं की ओर से आती एक क्वालिस गाड़ी पुलिस को दिखी। पुलिस को देखते ही गाड़ी में सवार मांस तस्करों ने गाड़ी को वहीं छोड़ दिया और भाग निकले। तलाशी लेने पर क्वालिस में गोवंशीय पशुओं का करीब 10 क्विंटल मांस बरामद हुआ। गाड़ी को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed