{"_id":"5afd8f1b4f1c1be1408b5ef3","slug":"probe-on-arrest-of-innocent-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगुनाह युवक दबोचा, घूस लेकर छोड़ दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेगुनाह युवक दबोचा, घूस लेकर छोड़ दिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Fri, 18 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला थाने की एंटी रोमियो स्क्वॉड के एक बेगुनाह युवक को पकड़ने और रुपये लेकर छोड़ने का मामला सामने आया है। एसपी सिटी ने शिकायत मिलने पर इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। साथ ही स्वयं प्रत्यक्षदर्शी युवक के बयान लिए हैं। युवक ने बताया कि उसके साथी को दो दिन पहले बड़े बाजार से पकड़ा गया था। उसके बाद पुलिस उसे महिला थाना ले गई।
दो दिन पहले जो युवक पकड़ा गया था, वह शहर में स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। दो दिन पहले युवक अपने प्रत्यक्षदर्शी दोस्त के साथ शहर में बड़ा बाजार होकर निकल रहा था। तभी युवक के मोबाइल पर किसी का फोन आया। उन्होंने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर ली और मोबाइल पर बात करने लगा। उसी समय पीछे से सादा कपड़ों में आई महिला पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। जबकि प्रत्यक्षदर्शी युवक को वहां से जाने दिया। युवक को पकड़ने के दौरान तीन-चार कांस्टेबल सादा कपड़ों में तो बाकी कांस्टेबल वर्दी में थीं। वह युवक को अपने साथ महिला थाने ले गईं। उनके पीछे-पीछे प्रत्यक्षदर्शी युवक भी परिवार वालों के साथ महिला थाने पहुंच गया। उन्होंने महिला सिपाहियों से युवक को पकड़ने का कारण पूछा। इस पर उन्होंने युवक पर छेड़छाड़, महिलाओं पर तंज कसने जैसे कई आरोप लगा दिए। इससे परिवार वाले डर गए। उन्होंने महिला सिपाहियों से युवक को छोड़ने की मांग की। यह ड्रामा देर शाम तक चलता रहा। बाद में एक महिला सिपाही ने युवक को छोड़ने की हामी भरी। आरोप है कि उसने युवक के परिवार वालों से पांच हजार रुपये ले लिए। उसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। इधर, इस मामले की शिकायत एसपी सिटी के पास पहुंची। बुधवार को उन्होंने प्रत्यक्षदर्शी युवक को कार्यालय बुलाया और रिश्वतखोरी से संबंधित उसके बयान लिए। एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।