फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power theft Reports on 14 people

बिजली चोरी के मामले  में 14 लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में 16 बिजली उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन
 जिले में वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के तहत बिल्सी कस्बा समेत तीन गांवों के 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, तो शहर में 16 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए हैं। बिजली विभाग की कार्रवाई को लेकर उपभोक्ताओं में हड़कंप है। 
विद्युत वितरण खंड द्वितीय में नौ बिजली उपभोक्ताओं पर एफआईआर कराई गई गई है। इनके कनेक्शन हैं, लेकिन अलग से कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रहे थे। बिल्सी विद्युत उपकेंद्र की जांच टीम ने गांवों का दौरा कर अगौल में चार, कुदरनी में चार और कस्बा बिल्सी में एक व्यक्ति को अलग से कटिया लगाकर बिजली चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कुछ ऐसे भी लोग शामिल हैं, जिनके कनेक्शन काट दिए गए थे, लेकिन उन्होंने बिना शुल्क जमा कर कनेक्शन जोड़ लिए थे। 
विज्ञापन

एक्सईएन छैल बिहारी ने बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम में शहर के पास खेड़ा बुजुर्ग में छापामारी की गई। यहां पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन लोगों के बिजली कनेक्शन तो हैं, लेकिन एलटी लाइन को आगे से काटकर सीधे कटिया के रूप में बिजली की चोरी कर रहे थे। इनमें अशरफ अली पुत्र हसन अली, वजीर हुसैन पुत्र फिदा हुसैन, सैयद असार अली पुत्र सैयद निसार अली, तवस्सुम पत्नी जुल्फिकार और बक्सउद्दीन पुत्र बुद्धी शामिल हैं। यहां छापामारी में अवर अभियंता सुनील कुमार भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की बिजली टीम ने खेड़ा में ार, पनबड़िया और चाहमीर मोहल्ले में छह-छह कनेक्शन कुल 16 कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई कि बिजली विभाग की बिना अनुमति कनेक्शन जोड़ लिए गए, तो उनके खिलाफ अगली बार एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed