फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police will remain with the temples at Krishna Janmashtami

कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों के पास रहेगा पुलिस का पहरा

Sun, 13 Aug 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।      
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।       Updated Sun, 13 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख मंदिरों में भी साज-सज्जा हो गई शुरू            
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगलवार को मंदिरों में खासी भीड़ जुटने के मद्देनजर पुलिस ने व्यवस्था का अंजाम देना शुरू कर दिया है। प्रमुख मंदिरों को चिन्हित कर पुलिस ने उनके आसपास पुलिस फोर्स की मेन मार्केट समेत गली-मोहल्लों पर भी नजर रहेगी। प्रभारी निरीक्षक के साथ पुलिस कर्मियों ने शनिवार शाम को मंदिरों तक पहुंचकर हालात पर गौर भी किया।      
प्रमुख मंदिरों में पंचमुखी हनुमान मंदिर, बड़े महादेव के मंदिर, पुरानी अनाज मंडी के शिवमंदिर, स्टेशन रोड पर घंटावाले बाबा के मंदिर, बिजलीघर वाले मंदिर, बिहारी जी मंदिर, पंजाबी कालोनी के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर और भूतेश्वर मंदिर आदि में जन्माष्टमी पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किय जाते हैं। मेन मार्केट में घंटाघर चौराहे के पास पंचमुखी मंदिर होने की वजह से सर्वाधिक भीड़ भी इसी के आसपास जुटती है। पिछले कुछेक साल से पंचमुखी मंदिर प्रबंध कमेटी की ओर से बृज के कलाकारों के नृत्य को देखने के लिए जुटने वाली भीड़ की वजह से आवागमन भी प्रभावित होता रहा है। पुलिस ने प्रमुख मंदिरों के आसपास भक्तों की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए अभी कवायद के तहत पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगानी शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने बताया- मंदिर प्रबंधकों को भी सलाह दी गई कि वह सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से इंतजाम कराएं। घंटाघर चौराहे पर पुलिस की पिकेट के अलावा प्रमुख मंदिरों के आसपास दो-दो पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।      
विज्ञापन

  
अल्लापुर भोगी में 26 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई      
उझानी। जन्माष्टमी की पालकी को लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी में पिछले दो-तीन साल से कुछ लोग खुराफात करने की कोशिश करते रहे हैं। पालकी को रोकने की कोशिश भी की जा चुकी है। अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने दोनों पक्ष के 26 लोगों को चिन्हित कर दिया है। वली मोहम्मद समेत दूसरे गुट के अवधेश समेत सभी चिन्हित लोगों के खिलाफ पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को भी भेज दी है। इस बार अल्लापुर भोगी पर पुलिस की खास नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed