फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police to catch gamblers attacked

जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला

Thu, 28 Sep 2017 12:28 AM IST
अलापुर (बदायूं)।
अलापुर (बदायूं)। Updated Thu, 28 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police to catch gamblers attacked
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पथराव और फायरिंग में चार पुलिस वाले घायल, गाड़ी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

ककराला क्षेत्र की घटना, हमलावरों ने हिरासत से 13 को छुड़ाया 
मौके पर रखीं थीं प्रतिबंधित पशुओं की खालें
ककराला कस्बे के एक घर में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस पर मंगलवार की रात लोगों ने हमला कर दिया। घरों की छतों से पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाए और फायरिंग कर हिरासत में लिए गए 13 आरोपियों को छुड़ा लिया। हमले में पुलिस के चार जवान घायल हो गए। थाना सिविल लाइंस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने बाद में मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 46 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस को मौके पर गोवंशीय पशुओं की भारी तादाद में खालें भी मिलीं, लेकिन भीड़ ने उन्हें उठाने नहीं दिया। पुलिस पर हमले के आरोप में 64 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनमें 14 नामजद हैं। 
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 9.30 बजे सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव और सीओ दातागंज भरत भूषण वर्मा की अगुवाई में टीम ने ककराला के वार्ड संख्या 18 निवासी रुस्तम पुत्र सुलेमान के घर पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि रुस्तम के घर पर जुआ खेला जाता है और शराब व गोकशी का धंधा बड़े स्तर पर होता है। टीम में थाना सिविल लाइंस, उसावां, उसहैत पुलिस के जवान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश के दौरान 14 लोगों को मौके से पकड़ लिया, जबकि कई लोग भागने में सफल रहे। मोहल्ले वालों को जब इसकी भनक लगी तो पुरुष और महिलाओं ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और फायरिंग भी की। काफी देर तक फायरिंग व पथराव चला। हमलावर भीड़ ने पुलिस हिरासत से 13 लोगों को छुड़ा लिया। मौके से भागते समय पुलिस एक आरोपी को पकड़कर ले जा सकी। पुलिस के मुताबिक हमले में थाना सिविल लाइंस में तैनात सिपाही अंकित, आकाश और आनंद व धर्मेंद्र घायल हुए हैं। हमलावरों के पथराव से थाना सिविल लाइंस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायल सिपाहियों का जिला अस्पताल  में मेडिकल कराया गया। 

इंसपेक्टर सिविल लाइंस देवेश सिंह की ओर से कुल 64 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें 14 लोगों को नामजद कराया गया है। पकड़े गए हीरा उर्फ वसीम पुत्र शब्बीर निवासी ककराला वार्ड संख्या 18 के पास से 46 हजार की नकदी, एक मोबाइल, ताश की गड्डी बरामद हुई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed