फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police through out the diver of bus

चलती बस से ड्राइवर को खींचा, दुर्घटना टली

Thu, 22 Oct 2015 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 22 Oct 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
police through out the diver of bus
विज्ञापन

घटना की सूचना पर रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के कर्मचारी पहुंचे किया हस्तक्षेप

प्राइवेट बसों को सवारी भरवाने का लगाया पुलिस पर धनउगाही का आरोप
 

साथ ही पुलिसकर्मी से बस चालक भिड़ गया। जाम लगता देखकर घबराए पुलिसकर्मी ने मामले को निपटाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने धनउगाही करके प्राइवेट बसों को सवारी भरवाने का पुलिस पर आरोप लगाया। बदायूं डिपो की दिल्ली से जलालाबाद को चलने वाली बस के चालक सर्वेश कुमार दोपहर करीब सवा बजे जलालाबाद की ओर जा रहे थे। रोडवेज चौराहा से बस आगे बढ़ाने पर वहां पर कार्यरत कांस्टेबल हरिशंकर ने उसे उतार लिया। चालक का पैर ब्रेक से हटते ही बस चंद कदम दूर खड़ी बस से टकरा गई। हालांकि इससे कोई अधिक नुकसान नहीं हुआ। सर्वेश ने हरिशंकर से गिरेबान खींचने की वजह पूछी। इसी दौरान दोनों में जमकर नोकझोंक होने लगी। इस मामले में स्टेशन अधीक्षक, रोडवेज बस स्टैंड मनोहर लाल का कहना है कि एआरएम और मैं पहले भी प्राइवेट बसों द्वारा रोडवेज की आय को प्रभावित करने की शिकायत कर चुके हैं। बस चालक से अभद्रता करने की सूचना इंप्लाइज यूनियन पदाधिकारियों ने दी है। एआरएम के अवकाश से लौटने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। जबकि आरएस धामा, सीओ सिटी ने बताया कि रोडवेज चौराहा पर जाम लगने की शिकायत अक्सर आती रहती हैं। रोडवेज चालक को चलती बस से खींचने वाले कांस्टेबल के मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कांस्टेबल की गलती है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आ धमके रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारी

मामले की जानकारी होने पर रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए, तो ड्राइवर ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। बस चौराहा पर खड़ी होने की वजह से जाम लग गया। इस पर कांस्टेबल ने बस को बढ़ाने के लिए कहा तो चालक ने उसकी एक न सुनी। यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा इस मामले में कार्रवाई कराए जाने पर ड्राइवर ने बस को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


पुलिस पर लगे प्राइवेट बसों से उगाही के आरोप
ड्राइवर सर्वेश ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी प्राइवेट बसों में सवारियां बैठाने के बदले 100 रुपये की वसूलते हैं। रोडवेज बस आने पर उसे पीछे ही रोक देते हैं और प्राइवेट बस को आगे खड़ा करवा देते हैं। इससे रोडवेज की आय प्रभावित होने के साथ सवारियों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की वजह से रोका रोडवेज बस चालक को
कांस्टेबिल हरिशंकर का कहना है कि चौराहा पर जाम लगा हुआ था, बस चालक को रोका। इसके बावजूद बस को चालक ने बढ़ा दिया। इससे वह घायल होने से बच गया। इसी वजह से उसे बस से उतारा था।


विवाद में कूदे रोडवेज कर्मचारी, आरोप मढ़े
रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष श्रीओम गुप्ता और मंत्री राजकुमार शर्मा ने कहा कि चौराहा पर जाम ज्यादातर प्राइवेट बसों की वजह से लगता है। आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल हरिशंकर प्राइवेट बसों को न हटवाकर परिवहन निगम की बसों के संचालन में बाधाएं डालते हैं। बृहस्पतिवार को भी बस चालक सर्वेश कुमार से अभद्रता की।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed