फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police team beaten by few people

सिपाहियों को पीटा, हिरासत से आरोपी को छुड़ाया

Sat, 12 Dec 2015 08:46 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sat, 12 Dec 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
police team beaten by few people
उरौलिया निवासी आकिब के खिलाफ सीजेएम कोर्ट से दो बार वारंट जारी हो चुके हैं। शुक्रवार रात ककराला चौकी के सिपाही अमित और पाशा उसे पकड़ने गांव पहुंचे। सिपाहियों ने उसे हिरासत में ले लिया। वे उसे ले ही जा रहे थे गांव के लोगों ने एकजुट होकर सिपाहियों को घेर लिया। दो सिपाही भीड़ के आगे बेबस हो गए। गनीमत रही कि हमले में वे घायल नहीं हुए। खबर मिलने पर थाने से फोर्स गांव पहुंचा। इससे पहले आरोपी भाग चुके थे। मामले में ककराला चौकी इंचार्ज राजीव कुमार की ओर से आकिब, इल्यास, तवरेज, जिया, मुशर्रफ, मुतलिब, रविउल, सुभान, फरमान को नामजद करते हुए 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन सभी पर सरकारी काम में बाधा डालना और पुलिस पार्टी पर हमले का आरोप है। अज्ञात 16 आरोपियों की पहचान की जा रही है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


गांव वालों ने हमला करके सिपाहियों के कब्जे से चोरी के आरोपी को छुड़ा लिया था। आकिब के खिलाफ कई वारंट हैं। सिपाहियों से मारपीट की बात गलत है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-अजीत प्रताप सिंह, एसओ अलापुर

पहले भी होते रहे हैं जिले में पुलिस पर हमले
बदायूं। अलापुर थाने के गांव उरौलिया में पुलिस पार्टी पर हमले की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी पुलिस पर हमले होते रहे हैं। पिछले साल मांस तस्करों ने उसहैत थाने पर हमला कर पथराव किया था। सितंबर 2014 में गुस्साए लोगों ने कछला पुलिस चौकी फूंक दी थी। शुक्रवार को भी यही हुआ। शाम ककराला चौकी के सिपाही पाशा और अमित को खबर मिली थी कि चोरी का आरोपी वारंटी आकिब गांव में घूम रहा है। दोनों सिपाही बिना किसी उपनिरीक्षक और फोर्स के गांव पहुंच गए। यहां सिपाहियों की वर्दी के रौब नहीं चला और ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया। लेकिन पहले की तरह इस बार भी पुलिस ने मुकदमे में सिपाहियों से मारपीट का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed