{"_id":"590b71494f1c1b0b3944273e","slug":"police-running-the-campaign-checking-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अभियान चलाकर बैंकों में की चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अभियान चलाकर बैंकों में की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Thu, 04 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्धों की तलाशी, प्रमुख स्थानों पर भी गश्त की
एसएसपी चंद्र प्रकाश के निर्देश पर कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस ने शहर में बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों की भी तलाशी ली गई। बैंकों में सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसी कैमरों को भी देखा गया कि वे काम कर रहे हैं या नहीं। दिन में बैंकों के चेकिंग के बाद पुलिस ने रात को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया।
एसएसपी चंद्र प्रकाश ने सभी थानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बैंकों के पास होने वाली छिनैती और ठगी की घटनाओं पर रोक लगाने को कहा है। इंस्पेक्टर कोतवाली लोकेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राजीव शर्मा ने फोर्स के साथ अपने-अपने इलाकों में बैंकों में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों की तलाशी ली। शाम को पुलिस ने शहर में लावेला चौक, रोडवेज, खेड़ा नवादा, बिरुआबाडी मंदिर, नगला मंदिर, गोपी चौक, सराफा बाजार, पुराना बाजार, इंदिरा चौक, माल गोदाम रोड आदि स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग के साथ शोहदों की भी धरपकड़ की गई। जिले में अन्य थानों की पुलिस ने भी अपने-अपने इलाकों में अभियान चलाया।