फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police per sawal

उग्रवीर से पूछताछ, तेवतिया को रातोंरात पीलीभीत भेजा

Mon, 19 Jan 2015 08:20 PM IST
उझानी (बदायूं)
उझानी (बदायूं) Updated Mon, 19 Jan 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
police per sawal
बरेली में तैनात सिपाही उग्रवीर सिंह को छात्रा को छत  से
विज्ञापन
फेंकने के मामले में बर्खास्त सिपाही गौरव टाइटलर के कमरे में सामान रखना महंगा पड़ता जा रहा है। उग्रवीर को सोमवार को यहां बुलाकर कोतवाल देवराज राठी ने उससे पूछताछ की। उग्रवीर ने कातेवाल को बताया कि उसका तबादला होने की वजह से वह अपना कुछ सामान गौरव के कमरे में छोड़ गया था। कोतवाल के अनुसार उग्रवीर ने गौरव से किसी तरह की नजदीकी होने से इंकार किया है। रविवार को बरेली से यहां आई फॉरेंसिक टीम को गौरव के सरकारी क्वार्टर में उग्रवीर की वर्दी और उसका सामान मिला था।

वहीं दूसरी ओर कोतवाली में तैनात सिपाही रवि तेवतिया का देर रात पीलीभीत तबादला किए जाने का आदेश आ गया। तेवतिया को रात में ही रिलीव भी कर दिया गया। तेवतिया की कोतवाली में दोबारा पोस्टिंग थी। वह पिछले कार्यकाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम के दौरान अपने व्यवहार को लेकर पुलिस की फजीहत का कारण बना था।
 कोतवाली का पिछला गेट बंद
उझानी। छात्रा के पिछले गेट से सिपाही गौरव के क्वार्टर में पहुंचने की जानकारी अफसरों तक पहुंचने के बाद सीओ सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को कोतवाली के पिछले गेट पर ताला लगवा दिया। गेट की चाबी अब कोतवाल के पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed