फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police per daag

अविवाहित सिपाहियों की होगी स्क्रीनिंग

Mon, 19 Jan 2015 08:19 PM IST
उझानी (बदायूं)
उझानी (बदायूं) Updated Mon, 19 Jan 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
police per daag
पांच दिन पहले कोतवाली में क्वार्टर की छत से छात्रा को फेंकने की घटना के बाद एसएसपी ने थानों में तैनात अविवाहित सिपाहियों की सूची बनानी शुरू कर दी है। थानों और कोतवाली में तैनात अविवाहित सिपाहियों की सूची तैयार करने का काम सोमवार को पूरे दिन चला।
विज्ञापन


सूची में सिपाहियों के मूल निवास, मोबाइल नंबर, बैच आदि की जानकारी शामिल की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अविवाहित सिपाहियों को सूचीबद्ध करने के पीछे की मंशा उनके बारे में जानकारियां हासिल करना है। बाद में स्क्रीनिंग कर संदिग्ध चरित्र और व्यवहार वाले सिपाहियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि स्क्रीनिंग के लिए अभी कमेटी नहीं बनी है। माना जा रहा है कि स्क्रीनिंग में फेल होने वाले अविवाहित सिपाहियों को थाना और कोतवाली में तैनाती नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी को बताए चारों पुलिसकर्मियों के नाम
उझानी। आईजी के आदेश पर कोतवाल देवराज राठी ने सोमवार को उन चारों पुलिस कर्मियों के नाम एसएसपी संतोष कुमार सिंह को बता दिए हैं, जो छात्रा को फेंकने वाले दिन यानी बृहस्पतिवार को कोतवाली में थे। इनमें डे अफसर मनोज त्यागी, मुंशी अर्जुन यादव, महिला सिपाही पारुल, होमगार्ड अमर सिंह हैं। कोतवाल ने बताया कि घटना के सिलसिले में चारों पुलिस कर्मियों का कोई दोष नजर नहीं आता क्योंकि जांच में सामने आया है कि गौरव के क्वार्टर में पिछले दरवाजे से पहुंची थी।

...तो फिर बच जाएंगे छात्रा के दोनों चाचा
गौरव के क्वार्टर की छत से छात्रा को फेंकने की घटना के बाद रविवार को कोतवाली पहुंचे आईजी विजय सिंह मीना ने छात्रा की मां की ओर से पहले दिन दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बारे में जिस तरह से पूछताछ की है, उससे साफ लग रहा है कि जानलेवा हमले के आरोप में नामजद किए छात्रा के दोनों चाचा जगपाल और राकेश को क्लीन चिट दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed