{"_id":"b98960785aef0e5594470c81fb2cc976","slug":"police-follow-naresh-s-murderers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेश की हत्या की छानबीन में जुटी पुलिस, कई जगह तलाशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरेश की हत्या की छानबीन में जुटी पुलिस, कई जगह तलाशी की
बिसौली/बदायूं
Updated Sun, 07 Dec 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात बदमाशों द्वारा नरेश की गोलीमार कर की गई हत्या के बाद पुलिस ने सोत नदी की कटरी स्थित गांवों में विशेष सर्च अभियान चलाया। इधर कटरी में स्थित यूकेलिप्टिस के बाग बदमाशों की शरणस्थली बन गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद घर पर पहुंचे शव को देखकर कोहराम मच गया।
बता दें कि शनिवार की देर रात खेत में पानी लगा रहे नगर के महाजन मोहल्ला निवासी नरेश की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय मृतक के भाई राजवीर और वीरपाल भी खेत पर ही थे। दोनों भाइयों ने भागकर नगरवासियों को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सोत नदी की कटरी में विशेष तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कुछ लोगों को पुछताछ के लिए पकड़ा भी है। बताते हैं कि सोत नदी की कटरी में यूकेलिप्टिस के कई बाग हैं। आस-पास के गांव के लोगों का कहना है कि ये बाग बदमाशों की शरणस्थली बन गए हैं। किसी भी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश इन्ही बागों में छिप जाते हैं और पुलिस नहीं पकड़ पाती है। पिछले दिनों सोत नदी की कटरी स्थित गांवों के लोगों के साथ कई लूट की वारदातें हुईं लेकिन एक दो वारदात का ही पर्दाफाश हुआ, इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इधर रविवार की शाम को नरेश का शव घर पर पहुंचा। पत्नी गायत्री का तो रोकर बुरा हाल है। वहीं दोनों मासूम भी पिता के शव पर रो रहे थे। मृतक के चचेरे भाई सभासद रमेश कुमार का कहना है कि नरेश की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। बस, बदमाशों को टोकना ही भारी पड़ गया।
यह वक्त की ही तो मार है कि मौत के क्रूर पंजों ने तीन भाईयों को निगल लिया। अब पांच में से दो भाई ही जीवित हैं।
बता दें कि मुंशीलाल के पांच बेटे थे। एक पुत्र राकेश की कई साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पिछले वर्ष बीमारी ने राजपाल को निगल लिया। अभी पूरा परिवार इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि हत्यारों ने नरेश की हत्या कर दी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हत्यारों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। आस-पास के गांवों में आपराधिक लोगों पर नजर रखी जा रही है।-सतीश यादव, एसओ