{"_id":"bd0ed6264eb39f0aa60efba5639a844c","slug":"police-explored-two-locker-bob-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खंगाले बीओबी के दो लॉकर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने खंगाले बीओबी के दो लॉकर
बदायूं
Updated Thu, 07 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर के चर्चित रिटायर्ड इंजीनियर दंपति हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी पुलिस को अब तक कोई ठोस क्लू नहीं मिला है। इस बीच पुलिस ने क्लू तलाशने के लिए दंपति के बैंक ऑफ बड़ौदा के दो लॉकर खंगाले हैं। इनमें एक लॉकर खाली मिला। जबकि दूसरे में सोने के पुराने जेवरात मिले हैं।
शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर में रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी सन्नो के शव आठ अप्रैल को घर की रसोई में मिले थे। दोनों की बेरहमी से हत्या की गई थी। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसटीएफ के साथ लोकल पुलिस की चार टीमों को भी लगाया गया है। पांच टीमें अब तक हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी हैं। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। बुजुर्ग दंपति के बैंक खाते खंगालने के बाद अब पुलिस ने लॉकर खंगाले हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की रईस मार्केट शाखा का उनका लॉकर खाली मिला है। हालांकि हलवाई बाजार शाखा के लॉकर में जेवर मिले हैं। सीओ सिटी आरएस धामा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। हत्यारे काफी शातिर हैं। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।