{"_id":"a510a3bad44c3d23c3440b99df0b5412","slug":"police-catch-rise-loaded-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चावल से भरा ट्रक पकड़ा, जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चावल से भरा ट्रक पकड़ा, जांच जारी
बदायूं।
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने लाखों रुपये के चावल से भरा ट्रक पकड़ लिया। यह ट्रक बदायूं से बिसौली की ओर जा रहा था। रास्ते में पुलिस ने जब ट्रक रोका तो इसके चालक और क्लीनर फरार हो गए। बाद में ट्रक को थाने लाया गया। यहां खाद्य और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने पहुंच कर चावल की जांच की। जांच में पता लगा कि यह चावल इनमें से किसी विभाग का नहीं है।
दोपहर करीब एक बजे एसओ सिविल लाइंस अजय कुमार यादव बिसौली रोड पर गश्त कर रहे थे। यहां उनकी नजर एक संदिग्ध ट्रक पर पड़ी। पुलिस ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक रोका और मय क्लीनर के फरार हो गया। यहां से एसओ इस ट्रक को थाने ले आए। ट्रक के तिरपाल को हटाकर जब देखा गया तो इसमें सैकड़ों बोरा चावल भरा हुआ था। इसकी कीमत लाखों रुपये में है। देर रात तक ट्रक में भरी चावल की बोरियों की गिनती नहीं हो सकी थी। मामले में जांच चल रही है।