{"_id":"04b923d41dfba9b45783fbd0c23b0492","slug":"pnb-chori-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी चोरी प्रकरण: पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएनबी चोरी प्रकरण: पूछताछ में जुटी पुलिस
besoli
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक शरहबरौलिया में हुए चोरी के प्रयास की घटना का पुलिस अभी पर्दाफाश नहीं कर पाई है। शुक्रवार को सभी नेटवर्किंग खराब होने के कारण बीस जनवरी तक बैंक में लेन-देन बंद रहेगा।
बता दें कि बुधवार की रात को बैंक का जंगला काटकर चोर लॉकर तक पहुंच गए थे। चोरों ने गैस कटर से चैनल भी काट दिया। लेकिन वह लॉकर तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। थाना उघैती की पुलिस ने शुक्रवार को भी बैंक में जाकर कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने आस पास रह रहे लोगों से भी घटना के बारे में पूछा। वहीं सर्वर के तार और अन्य नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण पूरे दिन लेन-देन नहीं हो सका। बैंक अधिकारियों ने बताया कि बीस जनवरी तक सभी प्रकार का कार्य बाधित रहेगा। बता दें कि एक दिन बैंक कामकाज ठप होने से करीब 15 लाख का लेनदेन प्रभावित रहा।
अभी तक नहीं उठाए गए सुरक्षात्मक कदम
बैंक में चार चार बार चोरी का प्रयास होने की घटना के बाद भी अधिकारियों ने कोई सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाया है। बैंक में कोई भी चौकीदार की नियुक्ति नहीं की गई है। चूंकि बैंक इंटर कॉलेज के परिसर में स्थित है, इसलिए इसी स्कूल का सुरक्षा गार्ड ही सुरक्षा के नाम पर तैनात है। दिन में तो उघैती पुलिस को आना जाना होता है लेकिन शाम होते ही बैंक की सुरक्षा रामभरोसे हो जाती है।