फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pistol on the strength of 30 thousand robbed in broad daylight

तमंचे के बल पर दिन दहाड़े 30 हजार लूटे

Sun, 22 Jan 2017 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मूसाझाग थाना क्षेत्र में गुरगांव के पास वारदात
 सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार युवक से तमंचे के बल पर 30 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट कर जख्मी भी कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
अलापुर थाने के गांव सुंदरनगर निवासी गुड्डू के मकान का निर्माण चल रहा है। रविवार को वह ईंटें खरीदने गुलड़िया आ रहा था। रास्ते में मूसाझाग के गांव गुरगांव के पास गुड्डू को तीन बदमाशों ने रोक लिया। तमंचे के बल पर उससे 30 हजार रुपये लूट लिए। जाते वक्त बदमाश गुड्डू की बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए। गुड्डू का आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। गुड्डू ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। देर शाम तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। 
विज्ञापन

--------
नूरपुर के तीन घरों में चोरी की कोशिश
नूरपुर (ब्यूरो)। थाना इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी में शनिवार रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की कोशिश की। जाग होने पर बदमाश भाग गए। इस दौरान बदमशों ने इंतजार को तमंचे की बट मारकर जख्मी कर दिया। चोरों ने गांव के इंतजार, भूरे, तस्लीम के घरों में चोरी की कोशिश की, आहट होने पर इंतजार जाग गया। चोरों ने उस पर तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया। इंतजार ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed