{"_id":"5914ab754f1c1b231f8533ea","slug":"people-s-anger-over-delay-in-filing-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज करने में देरी से भड़का लोगों का गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट दर्ज करने में देरी से भड़का लोगों का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो/बदायूं
Updated Fri, 12 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदूवादी संगठनों के लोग भी फैजगंज बेहटा पहुंचे
दलित किशोरी को असलहों के बल पर घर से उठाकर ले जाने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। महिलाएं तो पुलिस के खिलाफ थाने के सामने धरने पर बैठ गईं। बाद में शाम को बात बढ़ने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अगर मामले की संवेदनशीलता को देखकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की होती तो लोगों में नाराजगी नहीं बढ़ती।
बकौल किशोरी की मां तड़के करीब चार बजे वारदात के बाद उसने तुरंत ही थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिवार और बिरादरी के लोगों के साथ वह रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उसकी थाने में सुनवाई नहीं हुई। जाहिर है कि पूरे मामले में पुलिस ने संवेदनशीलता से काम नहीं लिया। आरोपी और किशोरी अलग-अलग समुदायों के होने की वजह से तनाव पैदा हुआ तो रिपोर्ट दर्ज की गई। देर शाम कई हिंदूवादी नेता भी फैजगंज बेहटा पहुंचे। यहां किशोरी के परिवार वालों से मिले और उनको हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। इधर, सीओ डॉ. केके सरोज का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।