फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PC Sharma issued non-bailable warrant

पीसी शर्मा का गैर जमानती वारंट जारी

Wed, 13 Jul 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
साधना शर्मा हत्याकांड का मामला
 प्रभारी डीजीसी (क्रिमनल) साधना शर्मा की हत्या में वांछित पीसी शर्मा के खिलाफ कोर्ट ने बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने एक दिन पहले ही पीसी शर्मा की सरेंडर अर्जी को खारिज कर दिया था।
सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्घीकी के कोर्ट में पीसी शर्मा के गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए विवेचक गोपीचंद्र यादव भी पहुंचे। उन्होंने सीएजेएम के समक्ष केस से जुड़ी जानकारियां भी पेश कीं। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पीसी शर्मा के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए।  वांछित पीसी शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर करने के लिए 26 जून को कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी लेकिन सरेंडर नहीं किए जाने के बाद कोर्ट ने एक दिन पहले ही अर्जी खारिज कर दी थी। पुलिस इससे पहले चार आरोपियों के गैर जमानती वारंट भी प्राप्त कर चुकी है। साधना शर्मा की 23 मई को हत्या कर दी गई थी। विवेचना के दौरान ही मृतका के करीबी पीसी शर्मा समेत आठ लोगों का नाम प्रकाश में आए थे। हत्याकांड में बदमाश मस्ताना समेत तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

------
साधना शर्मा की हत्या में मुख्य आरोपी पीसी शर्मा की गिरफ्तारी के वारंट जारी हो चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के सर्विलांस सेल की भी मदद ली जाएगी। उसके करीबियों पर भी पुलिस की नजर है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-गोपीचंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed