फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   one student died in an accident

वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Sat, 06 Feb 2016 08:03 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sat, 06 Feb 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
one student died in an accident
हादसा कछला-ननाखेड़ा रोड पर सुबह में करीब नौ बजे गांव खजुरारा के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय स्वाले निवासी राजपाल लौनिया चौहान का 16 वर्षीय बेटा रिंकू आठवीं की परीक्षा देने के लिए घर से निकला। रास्ते में सामने से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। वाहन का पहिया रिंकू के ऊपर से उतर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सराय स्वाले के ही एक व्यक्ति ने शव की पहचान कर घरवालों को अवगत कराया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मृतक के घरवाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। खेतों में काम कर रहे लोगों से भी वाहन के बारे में जानकारी की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। रिंकू कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। कॉलेज में इन दिनों गृह परीक्षाएं चल रही हैं। कछला चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed