{"_id":"56f2cc314f1c1b9659f14d24","slug":"one-killed-in-accidents-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, सात जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में एक की मौत, सात जख्मी
ब्यूरो/उझानी (बदायूं)।
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-मथुरा हाइवे पर हुए हादसे
मृतक गिरीश रेलवे में था गेटमैन
घायलों में दो की हालत गंभीर
मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बरेली-मथुरा हाइवे हादसों के नाम रहा। रात में बाइक सवार रेलवे के गेटमैन को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर ने मारुति वैन में टक्कर मार दी। वैन सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा बाइक सवार पांच और लोगों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र में पहला हादसा कछला में फिलिंग स्टेशन के सामने रात में करीब नौ बजे हुआ। कछला में सांवतीनगला गेट पर तैनात रेलवे का गेटमैन मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव वितरोई निवासी 45 वर्षीय गिरीशपाल सिंह बाइक से ड्यूटी को निकला। सामने से बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंचे कछला चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने मृतक की जेब से निकली डायरी के आधार पर शिनाख्त की औपचारिकता पूरी कराई। पुलिस ने मृतक के बेटे शीलेंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
इसके अलावा बाईपास पर तेज रफ्तार कैंटर ने मारुति वैन को टक्कर मार दी। वैन सवार मोहल्ला अहीरटोला निवासी पप्पू (36) पुत्र करन सिंह और मानकपुर निवासर 18 वर्षीय रामविलास पुत्र कैलाश घायल हो गया। हादसे में वैन और कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तीसरे हादसे में बाइक सवार बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव शहजादनगर खेड़ा निवासी ज्ञान सिंह (45) और उसका रिश्तेदार गांव वाकरपुर का इतवारी लाल (35) लहूलुहान हो गए। हाइवे पर ही बाइक सवार बुटला निवासी विजय, अजय सिंह और बिल्सी के गांव दिधौनी के अरविंद को कार ने टक्कर मार दी। घायलों में रामनिवास, इतवारी की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।