{"_id":"5919cb444f1c1b7e3cf22c49","slug":"one-killed-four-injured-in-car-collide-with-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराकर कार पलटी एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराकर कार पलटी एक की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो उसावां।
Updated Mon, 15 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर हादसा, एक की हालत गंभीर
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर इंडिका कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलने पर उसावां पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में पता लगा कि घटनास्थल शाहजहांपुर जिले का कलान थाना क्षेत्र है।
दिल्ली के वेदपाल चौक शहीद नगर के रहने वाले गुड्डू, हशरत, पप्पू, फातिमा और शाइमा इंडिका कार से शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गांव बाराखुर्द स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड पर सरदार ढाबे के पास इंडिका कार अतियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद खाई में गिर गई। हादसे में 45 वर्षीय पप्पू की मौके पर मौत हो गई। बाकी के लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसओ नरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया। कलान पुलिस भी मौके पर आ गई। पोस्टमार्टम के लिए शव सील कर शाहजहांपुर भेजा गया है। इधर अस्पताल में भर्ती घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।