{"_id":"0809533652d0e917b9efa2682ba19933","slug":"one-brother-died-and-sister-is-serious-injured-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टवेरा ने रौंदी बाइक, भाई की मौत, बहन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टवेरा ने रौंदी बाइक, भाई की मौत, बहन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
सहसवान के मोहल्ला जहांगीराबाद निवासी गिरीश गोस्वामी का पुत्र दीपक गोस्वामी (20) अपनी बहन रीता के साथ बाइक से दहगवां स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में बदायूं-मेरठ हाईवे पर काम उस्मानपुर के पास दीपक की बाइक को पीछे से आ रही टवेरा कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दीपक और रीता गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद टवेरा कार भी खाई में पलट गई। इसमें सवार लोग भाग गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। दीपक की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम है।
खाई में गिरी टवेरा कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार स्वामी की तलाश की जा रही है। कार बदायूं की बताई जा रही है। मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर जिला अस्पताल में भर्ती रीता की हालत भी गंभीर बनी हुई है।