फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   one animal trafficker arrested by the police

पशु चोरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, एक गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2016 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 06 Jan 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
one animal trafficker arrested by the police
पीछा कर रही पुलिस जीप को सफारी से टक्कर भी मारी
विज्ञापन

सफारी गाड़ी से एक भैंस, एक  बछड़ा बरामद हुआ

मंगलवार रात एसओ इस्लामनगर सीपी सिंह मुख्य चौराहे पर एसआई कुलदीप सिंह मय फोर्स के खड़े थे। इसी बीच सहसवान की ओर से आती तेज रफ्तार सफेद रंग की सफारी कार दिखी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। बहजोई रोड पर सफारी सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की।

इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी के पलटते ही इसमें से तीन लोग उतर कर भाग गए। अमरोहा के आदमपुर निवासी डोरी पुत्र कृपाल को पुलिस ने दबोच लिया। गाड़ी से एक भैंस और एक बछड़ा बरामद हुआ है। पुलिस की मानें तो सफारी गाड़ी नोएडा से चोरी की गई थी। गिरफ्तार डोरी लाल से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed