फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Of child rape attempt

बच्ची से की दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 28 Feb 2016 11:42 PM IST
वजीरगंज (बदायूं)
वजीरगंज (बदायूं) Updated Sun, 28 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के एक गांव में 60 साल के बुजुर्ग ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है। बच्ची की नानी की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला के साथ उसकी नौ साल की धेवती भी रहती है। विधवा का आरोप है कि वह 25 फरवरी को वह दवा लेने गई थी। उसकी नौ साल की धेवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान मौका मिलने पर पड़ोस में रहने वाला लल्लू (60) पुत्र रोशन उसके घर में घुस गया। उसकी धेवती को बदनीयती से पकड़ कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। वह किसी तरह से वहां से भाग कर पड़ोसी के घर में घुस गई। पड़ोसी को घटना के बारे में बताया। नानी का कहना है कि जब वह घर पर आई तो पड़ोसी और धेवती ने पूरी बात बताई। वह अगले दिन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जाने वाली थी, लेकिन आरोपी लल्लू ने उस पर निगाह रखते हुए पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। गांव के लोग भी पंचायत करने को दबाव बनाने लगे, लेकिन वह आज नजर बचाकर थाने पहुंची। पुलिस ने नामजद तहरीर मिलने पर लल्लू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी वह गिरफ्तार नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पेशबंदी में दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा
वजीरगंज। पेशबंदी में दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ महिला और किशोरी से छेड़छाड़  का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस भी इसे रंजिशन एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए पेशबंदी मान रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। शुक्रवार को दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बदनीयत से पकड़ने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लीलता करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  एसओ मेराज अली ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। आरोप पेशबंदी में लगाए जाना प्रतीत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed