फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Noose was found hanging on the student's body

फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव

Sat, 04 Feb 2017 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Noose was found hanging on the student's body
फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, रात से गायब थी किशोरी
पड़ोसी युवक पर घर से उठा ले जाने का आरोप


बिल्सी थाने के एक गांव में कक्षा आठ की छात्रा का शव शनिवार को सुबह बंद पड़े एक घर में फंदे पर लटका मिला। फंदा उसकी सलवार से बनाया गया था। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। छात्रा के पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ छात्रा को घर से उठा ले जाने की तहरीर दी है।
15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात अपने घर से लापता हो गई। परिवार वाले रात भर उसको तलाशते रहे लेकिन पता नहीं लगा। शनिवार सुबह किशोरी का शव गांव में ही सुरेंद्र के बंद पड़े घर की पशुशाला में मिला तो किशोरी के पिता ने इस बारे में सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव जिस स्थिति में लटका था, उसे देखकर लगता है कि छात्रा की हत्या के बाद उसके शव लटकाया गया है।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि फंदे पर लटकाने से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया होगा। वहीं, शाम को छात्रा के पिता की ओर से बिल्सी थाने में दी गई तहरीर में पड़ोस के एक युवक पर छात्रा को घर से उठाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी मामले की जांच की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात संजय राय ने कहा कि मामला उनकी जानकारी में है। किशोरी का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मौत की सही वजह और किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। मामले में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed