फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   noorpur nahar

सूखी नूरपुर झील में हो रही खेती, करा लिए हैं बोरिंग

Thu, 11 Dec 2014 12:12 AM IST
कादरचौक/ बदायूं
कादरचौक/ बदायूं Updated Thu, 11 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
noorpur nahar
शासन की सख्ती उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद भी भू माफिया ने झील के बडे़ भू-भाग पर कब्जा कर लिया है। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नूरपुर चौडेरा मामूरगंज और भोजपुर नरायनपुर के क्षेत्र में आने वाली नूरपुर झील के रकवे का क्षेत्रफल लगभग दो हजार बीघा है। झील के अंदर भू माफिया ने कब्जा कर खेती शुरू कर दी है। यही नहीं पंपिंग सैट्स लगाकर सिंचाई भी की जा रही है। कार्रवाई का हौवा दिखाकर राजस्व कर्मियों ने ऐसे लोगों का दोहन तो किया किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

झील की जमीन में गेहूं, सरसों और गन्ना की फसलें उगाई जा रही हैं। जिसमें कुछ बाहरी लोगों को भी इसकी जमीन दे दी गई है। अवैध रूप से समतलीकरण और जुताई से झील अपना स्वरूप खोती चली जा रही है। राजस्व कर्मियों ने बिना पट्टे के ही लोगों को जमीन आवंटित कर दी है।
विज्ञापन

टीम बनाकर कराई जाए जांच
क्षेत्रीय नागरिकों को कहना है कि चारों ग्राम पंचायत के लेखपालों के साथ मिलकर टीम  बनाकर अधिकारियों के नेतृत्व में झील की नाप कराई जाए। साथ ही कब्जा करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई हो। मनरेगा के तहत झील को पुराना स्वरूप दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिगड़ा झील का स्वरूप प्रवासी पक्षी नहीं आए
इन दिनों झील में पानी होने पर हजारों प्रवासी पक्षी आकर वसेरा करते थे। झील में कमल के फूल खिलते थे। भसीड़ा होता और मछली से रोजगार मिलता था। दबंगों की मनमानी से झील का स्वरूप ही नष्ट हो गया है।
दो दर्जन लोगों के खिलाफ 120बी की कार्रवाई की गई है। भू माफिया को चिह्नित कर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। - राजमणि मिश्रा, तहसीलदार, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed