फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nmsv das college

कॉलेज में रंगरलियां मनाने का ही निकला मामला

Fri, 05 Dec 2014 12:57 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 05 Dec 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज में बुधवार को हुए बवाल के पीछे कॉलेज रूम में रंगरलियां मनाने का ही मामला था। बृहस्पतिवार को इसकी तस्दीक खुद दोनों गुटों के छात्रों ने फोन पर चीफ प्रॉक्टर से की। उन्होंने बताया कि कॉलेज के रूम में तीन छात्र और दो छात्राएं आपत्तिजनक हालत में थे। उन्हें टोकने पर ही बवाल हुआ। हालांकि प्रिंसिपल अब भी इस बात को नकार रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे दो छात्रों ने दास कॉलेज के रूम नंबर 19 में तीन छात्र और दो छात्राओं को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तनातनी भी हुई लेकिन उस वक्त मामला शांत हो गया। इसके बाद छात्राएं वहां से खिसक गईं। बाद में कॉलेज गेट पर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर गालीगलौज और मारपीट हुई। बेल्ट लगने से एक छात्र के सिर में खून निकलने लगा। स्टाफ मेंबर्स ने उसकी तुरंत मरहम पट्टी भी कराई। इसके बाद प्राचार्य और प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने घंटो पूछताछ भी की लेकिन सही बात सामने नहीं आ सकी।
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को चीफ प्रॉक्टर और प्राचार्य ने पुन: मामले की छानबीन शुरू की। तमाम छात्रों से संपर्क कर घटना के बाबत जानने की कोशिश की लेकिन दोपहर तक कोई हल नहीं निकला। चीफ प्रॉक्टर डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि दोपहर बाद फोन पर दोनों गुटों के छात्रों से जानकारी ली गई। जब उनसे मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी छात्र-छात्राओं को आपत्तिजनक हालत में देखे जाने की बात बताई। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि छात्रों ने उन्हें फोन पर तीनों छात्रों और उनके साथ कमरे में मौजूद दोनों छात्राओं के बारे में बता दिया है। छात्र अब समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
जो भी बात हुई चीफ प्रॉक्टर से हुई है। इस मामले में मिलकर निर्णय लिया जाएगा। उचित कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. वीके शर्मा, प्राचार्य, दास कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed