फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Najib in Budaun Police arrived

नजीब मामले में बदायूं  पहुंची दिल्ली पुलिस

Fri, 21 Oct 2016 12:23 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Najib in Budaun Police arrived
नजीब मामले में बदायूं  पहुंची दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जेएनयू के छात्र नजीब के मामले में ली जानकारी 
पांच दिन पहले जेएनयू कैंपस से लापता हुआ था छात्र

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता एमएससी बायो टेक्नोलॉजी के छात्र नजीब के बारे में जानकारी जुटाने दिल्ली पुलिस की एक टीम बदायूं पहुंची। मोहल्ले में लोगों से पूछताछ करने के बाद टीम लौट गई है। यहां नजीब के बारे में पुलिस को ज्यादा कुछ पता नहीं लग सका है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वेदोंटोला निवासी नफीस अहमद बढ़ई का काम करते हैं। उनके बेटे नजीब दिल्ली स्थित जेएनयू से एमएससी कर रहे हैं। जेएनयू कैंपस में वह माही-मांडवी हॉस्टल के रूम नंबर 106 में रहते थे। गत 14 अक्तूबर को नजीब का जेएनयू कैंपस में ही एक छात्र गुट से विवाद हो गया था। 15 अक्तूबर को नजीब लापता हो गए। दिल्ली के थाना वसंतगुंज नॉर्थ में उनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जेएनयू में छात्रों का एक गुट पूरे मामले को सांप्रदायिक रंग देने में लगा हुआ है। हालांकि, पूरे विवाद में नजीब पर भी आरोप लग रहे हैं। 
विज्ञापन

खबर मिलने के बाद नजीब के परिवार वाले दिल्ली रवाना हो गए थे। गुरुवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम बदायूं पहुंची। वेदो टोला मोहल्ले में पुलिस ने नजीब के संबंध में कई लोगों से जानकारी जुटाई। सूत्रों ने बताया कि यहां पुलिस को नजीब के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। टीम लौट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
प्रदर्शन कर पुतला जलाया, सौंपा ज्ञापन
बदायूं। शहर के मोहल्ला वेदो टोला निवासी जेएनयू छात्र नजीब की बरामदगी की मांग को लेकर गुरुवार को कई संगठनों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में नजीब को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। एक मुस्लिम छात्र संगठन ने विद्यार्थी परिषद का पुतला भी फूंका।

ऑल इंडिया मजलिसे इत्तिहादुल मुस्लिमीन ने गुरुवार को डीएम को ज्ञापन देकर नजीब की जल्द बरामदगी की मांग की। आरोप लगाया कि नजीब को पीटने वाले एबीबीपी  छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मोहम्मद आतिफ, परवेज चौधरी, आजम रहमानी, बब्बू तुर्क, आसिफ खान, राहिल, कमाल अंसारी आदि रहे। एआईएमआईएम के सैयद सरदार रहमान ने भी डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर नजीब की जल्द बरामदगी की मांग की। कुछ मुस्लिम संगठनों ने विद्यार्थी परिषद का पुतला भी फूंका। आरोप लगाया कि विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने ही नजीब को गायब किया है। मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed