{"_id":"c68780d2976098142ef36ecf4c5b713f","slug":"murder-hindi-news-72","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिलहत गांव निवासी नत्थूलाल का 17 वर्षीय पुत्र वीरेंश शर्मा शाम करीब आठ बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। दो गोलियों की आवाज गूंजी तो बाहर आकर लोगों ने देखा कि वीरेश तड़प रहा था। उसके सीने में एक गोली धंसी हुई थी। कुछ देर में ही वीरेश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर बिनावर पुलिस के अलावा कुंवरगांव थाना की पुलिस भी बुला ली गई है। चर्चा है कि हिस्ट्रीशीटर ने इस युवक को गोली मारी है। उसने दो गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली उसके सीने केा चीरती चली गई। परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि दहशत में आए परिवार वालों ने अभी तक किसी का नाम नहीं खोला है। हालांकि परिवार वालों और पुलिस को इसकी जानकारी हो गई है। घटना से पूरा गांव खौफ में है। दो थानों की पुलिस यहां पहुंच गई है और हमलावर की तलाश कर रही है।
नदी में नहाने गया किशोर नहीं लौटा
बिनावर/बदायूं। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी महेश का 15 वर्षीय पुत्र अर्जुन पास ही अरिल नदी में नहाने चला गया था। देर शाम तक उसके न आने पर नदी और आसपास के इलाके में ढूंढा गया लेकिन वह नहीं मिला। परिवार वालों का उसके नदी में बह जाने की आशंका से रो-रोकर बुरा हाल है। नदी में इस समय अधिक पानी चल रहा है।