{"_id":"3723a97cb39bb1eae9cfdda7b9aa2188","slug":"murder-hindi-news-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनावर में तांत्रिक को गला रेत कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिनावर में तांत्रिक को गला रेत कर मार डाला
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिनावर थाने के गांव शेरगंज निवासी पूरनलाल उर्फ भगत जी (48) पुत्र सड्डे तंत्र-मंत्र करता था। खासकर महिलाओं के लिए। छह महीने पहले वह थाने के गांव सुभानपुर में अपने भांजे बुधपाल के घर पर रहने आ गया था। यहां भी महिलाएं उससे दवा लेने आती थीं। शनिवार रात पूरनलाल को घर से कोई बुलाकर ले गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पड़ोसी गांव बरी समसपुर के जंगल में रविवार सुबह अज्ञात लाश पड़ी होने की खबर मिलने पर बुधपाल भी वहां पहुंचा। बुधपाल ने शव की शिनाख्त की। बुधपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अवैध संबंधों की ओर जा रहा शक
पूरन लाल उर्फ भगत जी अविवाहित दवाई सिर्फ महिलाओं को दिया करता था। कुछ महिलाओं से उसकी काफी घुटती थी। ऐसे में पुलिस की शक की सुई अवैध संबंधों की ओर जा रही है।
पहले सिर पर किया बार, फिर रेता गला
रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पूरनलाल का शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। पूरनलाल के पहले सिर पर वार किया गया। सिर पर तीन गंभीर चोटों के निशान हैं। बाद में उसका गला रेता गया। उसकी मौत की वजह सिर की हड्डी टूटने के साथ सांस की नली का कटना बताया गया है। उसके शरीर पर कुछ रगड़ के निशान भी हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसको घसीट कर ले जाया गया होगा।
विज्ञापन
हत्या की पूरी वजह तो विवेचना के बाद ही सामने आ सकेगी। गांव के लोगों से पूछताछ के आधार पर शक अवैध संबंधों की ओर जा रहा है। घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
-एसएस बराच, इंस्पेक्टर बिनावर