{"_id":"57410e3a1a418d73d6bdfc5f6166b30e","slug":"muneem-s-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से मुनीम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से मुनीम की मौत
अलापुर/बदायूं।
Updated Sun, 07 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ठे के मुनीम की बाइक को शनिवार शाम किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। म्याऊ निवासी गुरवेंद्र सिहं (35) म्याऊ में ही एक भट्ठे पर मुनीम थे। शनिवार को वह अपने एक परिचित की शादी में शामिल होने बरेली जा रहे थे। रात करीब साढे़ आठ बजे सरदार नगर पुलिस चौकी के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे गुरवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिवार के लोग भी रात में ही बरेली पहुंच गए।
विज्ञापन