फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mumbai CID raid in Sangrampur for crores of fraud

करोड़ों की ठगी के मामले में मुंबई सीआईडी का संग्रामपुर में छापा

Tue, 25 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली/दबतोरी।
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली/दबतोरी। Updated Tue, 25 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
-हाथ नहीं लगे आरोपी, टीम वापस हुई      
विज्ञापन

फर्जी बैंक खातों के जरिए करोड़ों के के लेनदेन का मामला      

हवाला कारोबार, फर्जी बैंक खातों के जरिए करोड़ों के लेनदेन और ठगी के मामलों को लेकर बिसौली कोतवाली क्षेत्र के कई गांव फिर से जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। मुंबई सीआईडी ने करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को बिसौली कोतवाली के गांव संग्रामपुर में छापामारी की। आरोपी हत्थे नहीं लगे। इसके चलते सीआईडी टीम को लौटना पड़ा। टीम ने आरोपियों के वारंट बिसौली पुलिस को सौंप दिए हैं।       
बिसौली कोतवाली के संग्रामपुर, दबतोरी, दबतोरा, पपंगाव, लक्ष्मीपुर, पपंगाव समेत कई गांव हवाला, ऑन लाइन ठगी और फर्जी बैंक खातों के जरिए लेनदेन के मामले में पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। सीबीआई समेत देश की गई जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे हैं। कई लोग जेल में भी हैं। संग्रामपुर के कुछ लोगों ने पिछले दिनों मुंबई में साइबर क्राइम के जरिए करोड़ों रुपये इधर से उधर कर दिए थे। इस मामले में वहां मुकदमा लिखा गया। मामले में जांच मुंबई सीआईडी कर रही है। सीआईडी इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने टीम के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संग्रामपुर में दबिश दी। काफी तलाश के बाद भी इन लोगों के बारे में पता न लगने पर टीम  लौट गई। आरोपियों के वारंट बिसौली पुलिस को दिए गए हैं।       --------      
विज्ञापन

करोड़ों के ब्लैंक चेक अब भी बने हैं पहेली      
बिसौली। पिछले साल बिसौली में करोड़ों रुपये के ब्लैंक बैंक चेक मिले थे। यह चेक कोलकाता की अलग-अलग बैंकों के थे। मामले में जांच के लिए तत्कालीन एसडीएम गुलाब चंद्र ने कमेटी भी बनाई थी। एक साल के बाद भी ब्लैंक चेक मामले की यह पहेली अनसुलझी हुई है। पूरे मामले को जांच के नाम पर पुलिस-प्रशासन ने ठंडे बस्ते में डालने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed